राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अजमतगढ़ इकाई ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
आठ सूत्रीय शैक्षिक समस्याओं पर शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अजमतगढ़ इकाई ने आठ सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंप कर ध्यान आकर्षित कर निस्तारण की मांग की। मंगलवार की शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अजमतगढ़ इकाई के मंत्री अंशु राय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व दर्जनों सदस्यों ने अजमतगढ कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह को आठ सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को सौंप कर बैठक कर ध्यान आकर्षित कर निस्तारण की मांग की जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर आज भी अपडेट नहीं है विवरण संशोधन करने के लिए वही शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर अर्जित अवकाश त्रुटिपूर्ण है। बैंक अकाउंट को सैलरी अकाउंट में परिवर्तित व कार्यालय वित्त एवं लेखा अधिकारी आजमगढ़ द्वारा भविष्य निधि खाते को डिजिटल रूप प्रदान करने के लिए कार्यवाही लंबित है जिससे भुगतान में समस्या आ रही वही चयन वेतनमान में विभागीय उदासीनता के कारण विलम्ब को लेकर और विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण के समय निरीक्षण करता की उपस्थिति आवश्यक है और अनुपस्थित करने में उदासीनता बरतने में व प्रसूता अवकाश व देखभाल अवकाश को समय से निस्तारित करने एफएलएन प्रशिक्षण मानदेय भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर समय से निस्तारण की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,श्याम प्रताप पान्डेय,अमरेश,धनंजय मिश्रा,दिनेश पांडेय,संतोष चौहान,प्रमोद तिवारी,प्रदीप तिवारी,रमेश दत्त शर्मा सहित दर्जनों की संख्या शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment