अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा,भतीजा की मौत भाभी गंभीर रूप से घायल।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और बच्चे की मौत महिला की हालत गंभीर।
दवा के लिए जाते समय दाऊदपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक व एक बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत महिला गंभीर रूप से घायल दवा के लिए जाते समय बाइक सवार चाचा और भतीजा की दुर्घटना में मौत भाभी की हालत गंभीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। गुरुवार की सुबह 4:30 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर बाजार से आगे दाऊदपुर पेट्रोल पंप के समीप आजमगढ़ बच्चे के इलाज के लिए जाते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में रुबीना पत्नी अकरम निवासी मनियापार थाना घोसी जनपद मऊ जो अपने मायके कटिहारी से अपने देवर मुन्ना पुत्र इद्रीश उम्र 22 साल की बाइक से अपने छोटे बेटे अली असगर उम्र एक साल तीन माह को दवा दिलाने को लेकर जाते समय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया मौके पर चाचा मुन्ना और भतीजा अली असगर की मौत हो गई।वहीं रुबीना को इलाज के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं सूचना पर पहुंचे भाई नेसार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर एस आई अभिषेक सिंह यादव ने चाचा और भतीजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। वहीं मृतक मुन्ना अविवाहित है और अली असगर दो भाइयों में छोटा है और पति अकरम आजिविका के लिए दिल्ली में रहता है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment