नाच गाना कर आशीर्वाद देने के बहाने कान की बाली छीन कर स्कॉर्पियो से भाग रही महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा।
ग्रामीणों ने पड़कर महिलाओं को किया पुलिस के हवाले पुलिस पूछताछ में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव निवासी सरिता यादव पत्नी इंदल यादव से नाच गाना एवं आशीर्वाद देने के बहाने कान की बाली छीनकर स्कॉर्पियो से भाग रही महिलाओं को ग्रामीण ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। कसड़ा आइमा गांव निवासी सरिता यादव पत्नी इंदल यादव घर पर थी। इनका घर सड़क के किनारे स्थित है। घर के पुरुष लोग बाहर गए थे। गुरुवार को लगभग 2:00 बजे के करीब एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर लगभग सात महिलाएं ड्राइवर के साथ इंदल यादव के घर पहुंची इंदल यादव और उनके परिवार के लोग कहीं गए थे। इंदल यादव की पत्नी सरिता यादव घर पर थी। घर पर पहुंची महिलाओं ने अछत और कुछ पैसे मांगे,सरिता यादव ने अछत और कुछ पैसे दिए। इसके बाद आशीर्वाद देने लगी और गहने मांगने लगी। सरिता ने गहने देने से इंकार कर दिया इसके बाद पांच महिलाएं उनके चारों तरफ खड़ी हो गई और दो महिलाएं उनके कान की बाली और सोने का चैन छीनने लगी,सरिता ने कहा यह क्या कर रही हैं।अभी में शोर मचाऊंगी,गहने छीन रही ठगी महिलाओं ने कहा अगर कुछ करोगी और शोर मचाओगी तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद ठगी महिलाओं ने सरिता यादव के कान के सोने की बाली और गले का चैन छीन लिया। सोने का चैन तो टूट कर मौके पर ही गिर गया। लेकिन सोने की बाली लेकर गाड़ी पर सवार होकर भाग निकली इसके बाद सरिता ने शोर मचाया। इंदल को फोन किया इंदल खालिपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरा रहे थे। सूचना पाकर वह आगे आए तो खालिपुर गांव के पास स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। इतने में काफी लोग जुट गए। इसके बाद महिलाओं को नीचे उतरने के लिए कहा वह जिद करने लगी और अनेक बहाने बनाने लगी,पूछताछ करने पर भी वह अपना सही पता नहीं बता रही थी। कभी देवरिया तो कभी और जगह बता रही थी। इतने में मौके पर एक दरोगा पहुंच गए और ग्रामीणों ने महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। स्कॉर्पियो सहित पुलिस महिलाओं को थाने लेकर आई और पूछताछ करने में जुटी हुई थी। सरिता के घर के भी लोग थाने पर महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। लोगों का कहना था कि इन महिलाओं का यही पेसा है। अगर घर पर पुरुष नहीं होते हैं तो मौका पाकर बधाई देने के बहाने गहने छीनकर और अन्य सामान लेकर फरार हो जाती हैं।
No comments:
Post a Comment