जीयनपुर कोतवाली परिसर में वरावफात को लेकर हुई बैठक।
पारम्परिक रास्ता से होकर गुजरेगा वरावफात का जुलूस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर वरावफात को लेकर हुई बैठक जीयनपुर कोतवाली प्रभारी ने शासन के दिशा निर्देशों की दी जानकारी पारंपरिक रास्ते से ही निकलेगा जुलूस तेज आवाज में डीजे पर रहेगी नजर। शुक्रवार की शाम 4:00 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में वरावफात को लेकर दर्जनों गांवों मुस्लिम समाज के साथ जीयनपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्र यादव ने बैठक कर निकलने वाला जूलूस की जानकारी ली वहीं शासन के द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी और कहा कि पारम्परिक रास्ता से ही होकर गुजरेगा जूलूस वहीं रास्ते में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की नजर रहेगी वहीं शान्ति पूर्वक वरावफात के जूलूस को सम्पन्न कराने के लिए सहयोग मांगा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित रूप से पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया जीयनपुर,खालिसपुर, समुन्द्रपुर,अंजान शहीद,अतरकक्षा बरडीहा सहित दर्जनों गांवों के लोग मौजूद रहे।जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद राशिद,तबरेज अली,आलम, रेहान अहमद,साहिल राणा, हरिकेश विश्वकर्मा,हंसराज चौहान,सुर्यनाथ यादव,सबरे आलम खां,मोहम्मद फारुख सहित दर्जनों की संख्या लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment