ग्राम चौपाल से नदारत रहते हैं कई विभागों के कर्मचारी,मालटारी व तरौका गांव में लगी चौपाल।
चौपाल लगाकर ग्रामीण की समस्याओं का हुआ निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास में शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को लगती है ग्राम चौपाल चौपाल से नदारत रहते हैं। कर्मचारी चौपाल से कई विभाग के कर्मचारी रहते हैं गैरहाजिर ग्रामीणों की समस्याओं का नहीं हो पाता पूर्ण समाधान शासन के निर्देश को दिखा रहे कर्मचारी ठेंगा उच्च अधिकारियों के द्वारा भी चौपाल का नहीं होता निरीक्षण ग्राम पंचायत में चौपाल बना दिखावा मालटारी व तरौका गांव में लगी चौपाल। ग्राम पंचायत में चौपाल शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने व शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने का होता है कार्य के साथ मौके पर पात्रों का चयन कर लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाई जाती है चौपाल वही ग्राम पंचायत मालटारी व तरौका गांव में विकास विभाग व पंचायती राज के द्वारा चौपाल आयोजित की गई पर तरौका ग्राम पंचायत चौपाल में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा व एडीओ कृषि प्रदीप यादव ग्राम विकास सचिव अमरदीप शर्मा व प्रधान सुरज कुमार सहित ग्रामीण सम्मिलित हुए वहीं मालटारी ग्राम पंचायत की चौपाल में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा सचिव जितेंद्र कन्नौजिया व ग्राम प्रधान सोनू सोनकर सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पर चौपाल से राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,सिंचाई विभाग,नलकूप,पशुपालन, समाज कल्याण,पिछड़ा वर्ग कल्याण,अल्पसंख्यक और जलजीवन के कर्मचारी नदारत रहते हैं। विभागों के कर्मचारी चौपाल में उपस्थिति पंजिका पर भी हस्ताक्षर नहीं करते और ना ही पहुंचते हैं और ना ही चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने और ना ही पात्रों का चयन व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करते हैं। ग्राम पंचायत चौपाल मात्र एक दिखावा बन गया है। शासन के निर्देशों को कर्मचारी दिखा रहे ठेंगा और चौपाल में नहीं पहुंच रहे।वहीं उच्च अधिकारियों के द्वारा भी चौपाल का निरीक्षण नहीं किया जाता एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र ने बताया कि चौपाल में 15 विभाग के कर्मचारियों को सम्मिलित होना है अनुपस्थित विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध पत्र विभाग में भेज कर सूचित किया गया है। दोनों गांव में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि चौपाल से नदारत व अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment