Wednesday, August 21, 2024

दो अक्तूबर को भीम आर्मी के भारत बंद के दौरान सगड़ी तहसील पर हुई थी तोड़फोड़।

दो अक्तूबर को भीम आर्मी के भारत बंद के दौरान सगड़ी तहसील पर हुई थी तोड़फोड़।

सगड़ी तहसील पर आधा दर्जन बस तहसील परिसर में खड़ी गाड़ी व कार्यालय के शीशे भी तोड़े गए थे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर 2 अक्टूबर वर्ष 2018 को भीम आर्मी के भारत बंद के दौरान जमकर हुई थी तोड़फोड़ आधा दर्जन बस सहित सगड़ी तहसील परिसर में खड़ी गाड़ी व कार्यालय के शीशे भी तोड़े गए थे। भारत बंद के दौरान याद हुई ताजा लोग करते रहे चर्चा। 2 अक्टूबर वर्ष 2018 को भीम आर्मी के भारत बंद के दौरान सगड़ी तहसील पर ज्ञापन सौंपने के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए इस दौरान आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सगड़ी तहसील के सामने शांति में तैनात पुलिस बल के साथ कहा सुनी में बवाल हो गया और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगभग आधा दर्जन बस की तोड़फोड़ की गई वहीं भारत नैपाल मैत्री बस में आग लगा दी गई। इस दौरान सगड़ी तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने घुसकर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया वहीं कार्यालय के शीशे पत्थर बाजी में टूट गए। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा लगभग 100 ज्ञात व हजारों अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की गई।बसपा के भारत बंद पर स्थानीय क्षेत्र के लोगों की याद ताजा हो गई। वहीं लोग आपस में उक्त घटना को लेकर चर्चा पर चर्चा करते रहे।वही इस दौरान प्रशासन चौकन्ना रहा तो वहीं शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन व कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment