भारत बंद कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को बसपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा।
सगड़ी क्षेत्र में भारत बंद का मिला जुला रहा असर,पुलिस फोर्स रही तैनात।
नारेबाजी कर बसपा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में सगड़ी तहसील पर सौंपा ज्ञापन।
बसपा भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों ने संयुक्त जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बसपा कार्यालय पर बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीयनपुर कस्बा में जुलूस निकाल कर सगड़ी तहसील तक पैदल मार्च कर भारत बंद का समर्थन करते हुए नारेबाजी के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।जीयनपुर बसपा कार्यालय पर सगड़ी विधानसभा के बसपा अध्यक्ष सीपी विमल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह 10:00 बजे एकत्रित होकर जीयनपुर कस्बा में जूलूस निकालकर संविधान जिंदाबाद संविधान के सम्मान में बीएसपी मैदान में आदि नारेबाजी करते हुए पैदल जीयनपुर चौक होते हुए मुबारकपुर तिराहा से निकलकर सगड़ी तहसील तक पहुंचे इस दौरान क्षेत्राधिकार सगड़ी शुभम तोदी व जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय सहित चारों थाना की पुलिस बल के जूलूस के साथ लगे रहे। वहीं सगड़ी तहसील पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को सौंपा जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा क्रीमी लेयर व्यवस्था एससी,एसटी में लागू करने और राज्य सरकारों को एससी-एसटी में वर्गीकरण का अधिकार देने का विरोध किया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि धारा 341 व 342 समानता के अधिकार का उल्लंघन होगा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप कर क्रीमी लेयर वर्गीकरण लागू नहीं करने की मांग की गई।इस दौरान बसपा के साथ भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों ने भारत बंद को समर्थन देकर जुलूस में सम्मिलित रहे। जुलूस में मुख्य रूप से बसपा नेता धनई सिंह पटेल,शंकर यादव,रवि प्रकाश गौतम,संतोष कुमार, सूर्यभान सरोज,चंद्र प्रकाश, कुमार गौरव,बृजभान चौहान, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार,रामवृक्ष गौतम,रमेश कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment