Sunday, April 14, 2024

बैंक के बड़े बकायेदार को नायब तहसीलदार ने भेजा जेल,बकायेदारों में हड़कंप।

बैंक के बड़े बकायेदार को नायब तहसीलदार ने भेजा जेल,बकायेदारों में हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने रविवार को बैंक के बड़े बकायेदार ललित यादव को 14 दिन के लिए जिला जेल भेज दिया। नायब तहसीलदार की इस कार्यवाही से अन्य बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार के निर्देशन में तहसील क्षेत्र में सरकारी देय की वसूली का अभियान तेजी से चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर चक अजीज निवासी ललित यादव ने बैंक से कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी ना करने पर 651661 रुपए की आरसी बैंक द्वारा जारी की गई। बकायेदार द्वारा पैसा न जमा करने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा वारंट जारी किया गया। रविवार को नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने ललित यादव को उसके घर से पकड़ लिया और 14 दिनों के लिए जिला जेल आजमगढ़ भेज दिया। इस संबंध में नायब तहसीलदार  ने बताया कि सरकारी देयों की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। प्रताड़ना से बचने के लिए बकायेदार हर हाल में अपने देयों को जमा कर दें अन्यथा होगी कार्रवाई।

No comments:

Post a Comment