अर्टिगा व ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत 6 गंभीर रूप से घायल।
दोहरीघाट शवदाह से प्रधान की अर्टिगा से लौट रहे थे ग्रामीण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला के पास आजमगढ़ दोहरीघाट राजमार्ग पर रविवार को लगभग 4:00 बजे अर्टिगा और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें अर्टिगा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और ग्राम प्रधान सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जीयनपुर कोतवाली के हरखोरी गांव में एक महिला की रविवार को सुबह मौत हो गई थी। जिसके शवदाह में शामिल होने के लिए गांव के सात लोग प्रधान दयाराम यादव के साथ उनकी आर्टिका कार में सवार होकर दोहरीघाट गए थे। लौटते समय लगभग 4:00 धनछुला के पास सामने से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रामनयन पुत्र चौथी उम्र 45 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अच्छे लाल पुत्र नंदलाल 23 साल,सुरेश पुत्र बूटन 50 साल, दयाराम ग्राम प्रधान पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायन यादव उम्र 40 साल,मुराली पुत्र लालू प्रसाद उम्र 50 साल,राजेश पुत्र मानकी उम्र 42 साल,रिखदेव पुत्र पुनवासी उम्र 45 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। (मृतक व्यक्ति रामनयन की फाइल फोटो)
गाड़ियों की टक्कर होते हुए मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को एंबुलेंस द्वारा लाटघाट एवं अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। प्रधान दयाराम यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लाइफ लाइन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।रामनयन की मौत की खबर घर पर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment