Thursday, April 4, 2024

खड़ी कार में अचानक रात में लगी आग,जलकर हुई खाक।

खड़ी कार में अचानक रात में लगी आग,जलकर 
हुई खाक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव में बुधवार की देर रात में टीन सेड मे खड़ी कार में अचानक आग लग गयी।जिससे कार जलकर बर्बाद हो गई।अतुल कुमार सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह निवासी मेंघई खास की वैगनार कार घर के बगल मे बने टिन सेड में खड़ी थी। रात तीन बजे के लगभग अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपट,धुआं और तड़तड़ की आवाज होने पर घर में सो रहे परिजन जग गये। कार में लगी आग देखकर स्तब्ध हो गए। स्वजनों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।किन्तु भीषण आग ने कार को जलाकर राख कर दिया। परिवारजनों ने तत्काल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर के लोग पहुंचे। सुबह जीयनपुर कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment