कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा।
पीड़ित छात्रा का पुलिस ने कराया मेडिकल।
गुरुवार को काफी देर तक पुलिस करती रही लीपापोती।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ बाजार से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़,कपड़े फाड़ने और मारपीट करने के आरोपित दो युवकों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया।पीड़ित छात्रा का पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर मेडिकल कराया। हालांकि इस मामले में पुलिस गुरुवार को देर तक लीपापोती करती रही।
जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से युवती ने बताया कि बुधवार को जीयनपुर कस्बा स्थित एक कोचिंग में वह अपनी सहेलियों के साथ पढ़ने गई थी। कोचिंग समाप्त होने के बाद ऑटो रिक्शा से वापस अजमतगढ़ बाजार आई। ऑटो रिक्शा से उतरकर जैसे ही वह अपने घर को जाने लगी बाइक सवार दो युवक अशोक चौहान निवासी मेधई नरैना और प्रद्युम्न राजभर निवासी जमीन मेघई थाना जीयनपुर ने उससे मोबाइल नंबर मांगा। नंबर ना देने पर दोनों छात्रा से विवाद करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट किया और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर युवक भाग गए। इसी दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।पीड़िता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने बुधवार को देर शाम मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छात्रा का मेडिकल कराया गया। नगर पंचायत अजमतगढ़ मुख्य बाजार में हुई इस घटना से लोग काफी आक्रोशित है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment