Thursday, March 7, 2024

झारखंड में कमलेश्वर मिश्रा का जेई पद पर हुआ चयन परिवार में हर्ष का माहौल।

झारखंड में कमलेश्वर मिश्रा का जेई पद पर हुआ चयन परिवार में हर्ष का माहौल।

जेई पद पर चयन होने पर परिवार में हर्ष मिठाई खिलाकर दी बधाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कमलेश्वर मिश्रा का झारखंड में जेई पद पर हुआ चयन परिवार में हर्ष का माहौल पुत्र को मिठाई खिलाकर दी बधाई। जीयनपुर कस्बा के जामेतूलबनात निवासी कमलेश्वर मिश्रा पुत्र महेश्वर मिश्रा जो तीन भाइयों में सबसे छोटा हैं। इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थें। सितंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा दी जिसका परिणाम 29 फरवरी को आया जिसमें कमलेश्वर मिश्रा का झारखंड प्रदेश में जल संसाधन विभाग में जेई के पद पर चयन हुआ।जैसे ही इसकी सूचना परिवाजनों को हुई घर में हर्ष का माहौल हो गया। वहीं घर पहुंचने पर कमलेश्वर मिश्रा का परिवार के लोगों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान परिवार में माता आशा मिश्रा,भाभी पूजा मिश्रा,बड़े भाई ज्ञानेश्वर मिश्रा और राजेश्वर मिश्रा ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment