Wednesday, March 6, 2024

अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने ली शपथ।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने ली शपथ।

बार बेंच के बीच समन्वय से होगा वादों का त्वरित निस्तारण।

संगठन की मजबूती पर दिया गया बल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बार एल्डर कमेटी के सदस्य बाल गोविंद चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में बार और बेंच के समन्वय तथा संगठन को मजबूत करने पर वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा की। अधिवक्ता समिति सगड़ी का 28 फरवरी को चुनाव संपन्न हुआ था जिसमें पतिराम यादव अध्यक्ष प्रदीप राय मंत्री चुने गए थे अन्य पदों पर अन्य पदों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे।जिसमे वरिष्ठ  उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे,सत्यराम यादव,शैलेश सोनकर,जितेंद्र गुप्ता सहमंत्री,मोहम्मद नासिर, रवि गौतम,जैनेंद्र भारती आदि सहित अन्य पदाधिकारियो ने शपथ ली एव अधिवक्ता सभागार में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एल्डर कमेटी के सदस्य बाल गोविंद चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाई। जिला बार कलेक्ट समिति के अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को मजबूत कर जनहित की बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है। बिना संगठन के वादकारियों का भी भला नहीं हो सकता। हमारा समाज हड़ताल नहीं चाहता लेकिन विवश होकर कभी-कभी ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं। तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य से बनाकर ज्यादा से ज्यादा वादों का त्वरित निस्तारण किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में मणिकेश्वर मिश्र,पूर्व मंत्री अजय सिंह,आशीष मिश्रा,बार समिति के सदस्य जयनारायण पान्डेय,चंद्र प्रकाश,वेद प्रकाश शुक्ला,अविनाश राय सोनू,मनीष राय,वेद प्रकाश राय,प्रतिश यादव,अनुराग यादव,संजय राय,हरेंद्र राय,अमरेंद्र सिंह,सूर्यभान सरोज,सूर्यभान यादव,चंद्रशेखर यादव,दुर्गेश मिश्रा,पंकज दुबे,सन्तोष कुमार,संजय कुमार आदि लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment