स्वच्छता महाभियान के पहले दिन नगर पंचायतो में निकली रैली।
एसडीएम ने तहसील परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान को दी धार ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नगरीय निकायों में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान के तहत सगड़ी तहसील के कई नगर पंचायत में रविवार को रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता ने स्वयं तहसील परिसर में झाड़ू लगाकर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर विकास मंत्रालय द्वारा सफाई का विशेष अभियान शुरू किया गया है। स्वच्छता की थ्री आर प्रणाली रिड्यूस,रियूज और रिसाइकिल की योजना पर कार्य किया जा रहा है।रविवार को एसडीएम ने तहसील परिसर में स्थित मंदिर की साफ सफाई की और कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई रखने का लोगों को संदेश दिया। नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पालिका बिलरियागंज में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार और तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment