Sunday, December 10, 2023

व्यापारी ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लगाया चाकू मारने का आरोप।

व्यापारी ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लगाया चाकू मारने का आरोप।

पुलिस ने कहा भाई को फंसाने  के लिए व्यापारी ने रची साजिश।

पैसे के लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच चल रहा है विवाद।

चाकू मारने की सुचना को लेकर घंटो हलकान रही जीयनपुर पुलिस ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बा निवासी विशाल अग्रवाल उर्फ विक्की ने तीन अज्ञात बदमाशों पर शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर लौटते समय चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। चाकू मारने की घटना को लेकर जीयनपुर पुलिस घंटों रही हलकान। पुलिस के मुताबिक भाई को फसाने के लिए व्यापारी ने खुद ही ब्लेड से कई जगह काट कर साजिश रची थी। रविवार को भाइयों के बीच पंचायत के समझौते पर पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया।जीयनपुर कस्बा निवासी विशाल अग्रवाल उर्फ विक्की की अजमतगढ़ रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शनिवार की रात में वह लगभग 8:00 बजे दुकान बंद कर अंजान शहीद अपने किराए के मकान पर अपनी स्कूटी से जा रहा था कि तहसील सगड़ी मुख्यालय से चंद कदम पहले कोयला ढाबा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू से कई वार किया। घायल व्यापारी जान बचाकर कोयला ढाबा की तरफ भागा और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। चाकू मारने की सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यापारी और उसकी स्कूटी को थाने लेकर आई।घटना के बाबत पुलिस की पूछताछ में व्यापारी ने अपने भाइयो से विवाद होना बताया। कोतवाल ने विशाल के आरोप पर उसके भाई संजय अग्रवाल को रात में ही बुलाया। सुबह दोनों में आपसी सहमति पर पुलिस ने छोड़ दिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल विवेक पान्डेय ने बताया कि विशाल अग्रवाल का उसके भाइयों से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विशाल ने अपने भाई से जमीन के लिए 7 लाख 90 हजार रुपया ले रखा है। ना तो उसे जमीन दे रहा है नहीं पैसा वापस कर रहा है। अपने भाई को फसाने की साजिश के तहत उसने अपने शरीर पर ब्लेड मार कर यह साजिश रची थी।

No comments:

Post a Comment