जायका दरबार ढाबा अंजान शहीद पर जमकर चले लाठी डंडे तीन घायल।
मारपीट का वीडीयो वायरल,चार नामजद सहित कई लोगों पर मुकदमा,दो गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद बाजार में स्थित जायका दरबार ढाबा में शनिवार की रात लगभग 12:00 बजे दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें ढाबा के कर्मचारियों सहित तीन लोग घायल हो गए। रविवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने पर और एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।अंजान शहीद बाजार के जायका दरबार ढाबा में शनिवार की रात जमकर चले लाठी डंडे के बाबत धौरहरा निवासी कलीम पुत्र फिरोज ने जीयनपुर कोतवाली में रविवार को तहरीर के माध्यम से बताया कि 9 दिसंबर 2023 को मेरे गांव के पड़ोस में ही स्थित बागखालिस बाजार में बारात आनी थी। मेरा भाई अरसलान कुछ सामान के लिए 4:00 बजे शाम को बाग खालिस बाजार गया था। बाजार में रोहित पुत्र लालमन,विपिन पुत्र रामसेवक,मनीष यादव पुत्र पलटन और ऋषि यादव पुत्र अज्ञात निवासी दाउदपुर व कुछ अन्य व्यक्तियों से मेरे भाई की कहासुनी हो गई। 10 दिसंबर दिन शनिवार को रात में 12:00 बजे के लगभग मेरा भाई जायका दरबार ढाबा में सामान लेने गया था। तभी कई लोग इकट्ठा हो गए और लाठी डंडे से मेरे भाई को मारने लगे। शोर मचाने पर ढाबे के लोग भी आ गए तो हमला करने वालों ने उन लोगों को भी मारना पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में ढाबा के पप्पू और आतिफ को भी छोटे आई। रविवार को मुकदमा दर्जकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश में जुटी है।
No comments:
Post a Comment