पुलिस की अभद्रता के विरोध में बुधवार को बंद रही जीयनपुर की रामलीला शुरू।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी और समिति के बीच एक घंटे चली वार्ता के बाद हुआ निर्णय।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर ने प्रभारी कोतवाली जीयनपुर पर अभद्रता का आरोप लगाकर बुधवार को रामलीला का मंचन बंद कर दिया था। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकाधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला और समिति के सदस्यों के बीच जीयनपुर कोतवाली में हुई वार्ता के बाद रामलीला मंचन शुरू करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर द्वारा पंद्रह अक्टूबर से रामलीला मंचन का काम किया जा रहा था।आरोप है कि 17 अक्टूबर को कोतवाली प्रभारी रामलीला मैदान में गए और समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके व्यवहार से दुखी समिति ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि रामलीला बंद कर दी जाये। पदाधिकारी ने 18 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर बुधवार को देर शाम कोतवाली में समिति के सदस्यों और सीओ सगड़ी के बीच एक घंटे बातचीत हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने समिति के लोगों को आश्वस्त किया कि मंचन के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप लोग रामलीला का मंचन करें। सीओ के बातचीत के बाद समिति ने गुरुवार को बैठक की। सर्वसम्मत से रामलीला मंचन का काम शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अतुल त्रिपाठी,आशीष मिश्रा,संतोष चौरसिया,मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,पंकज श्रीवास्तव,रमेश चौरसिया,मुन्ना गुप्ता,शरद चंद मिश्रा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment