नि: शुल्क टैबलेट वितरण अब सभी गुरुजी होंगे डिजिटल मिलेगी सुबिधा ।
हरैया में 227 टैबलेट का अध्यापकों को किया गया वितरण।
कार्यो का बोझ होगा कम पर सताने लगा गुरुजी को अपनी हाजिरी का डर ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी हरैया शिक्षा क्षेत्र के 116 प्राथमिक एव जूनियर विद्यालयों के 227 अध्यापकों को टैबलेट का वितरण किया गया जो प्रत्येक विद्यालय के दो अध्यापकों को टैबलेट वितरण किया गया। जिसमें पांच विद्यालयों को एक टैबलेट दिया गया। जो अब समस्त विद्यालय डिजिटल होने के साथ समस्त उपस्थि डिजिटल तरीके से किया जाने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है। जबकि टैबलेट मिलने के बाद समस्त गुरुजी को अब अपनी हाजिरी का डर भी सताने लगा है कि अभी तो छात्रों आदि की हाजिरी जिस तरह से डिजिटल की जा रही है। जल्द ही अध्यापकों की भी हाजिरी टैबलेट के द्वारा की जाएगी जिसका डर अध्यापकों में अभी से बैठ गई है। अब सभी 14 रजिस्टर जो प्रयोग में लाये जाते थे वह अब डिजिटल की तरफ बढ़ते हुए पेपर लेस व्यवस्था के साथ साथ सभी गुरुजी डिजिटल तो होंगे ही साथ ही विद्यालयों में नए तरीके और सुविधाओं के साथ छात्रों और अध्यापकों एव जो रजिस्टरों का जटिल प्रयोग किया जा रहा था। वह अब पूरी तरह से पेपरलेश होने से अन्य कार्यो में मदत मिलेगी। जबकि टैबलेट के द्वारा डीबीटी,छात्र हाजरी,डिजिटल 14 रजिस्टर,एमडीएम आदि डिजिटल होने से नेटवर्क नही होने से परेशानी भी दोगुनी होने के आशंका अध्यापकों ने जताई है।खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से बेसिक शिक्षा में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमो को संचालित करते हुए प्रदेश के समस्त स्कूल शिक्षा को मुख्यालयों से जोड़कर नई सोच और नई तकनीक के साथ जोड़कर बेसिक के विद्यालयों को देकर सरकार ने बेहतर पहल किया है वह स्वागत योग्य है।अब किसी भी विद्यालय को जिला पर दौड़ने की जरूरत नही होगी बल्कि विद्यालय से ही सारे कार्य किये जा सकेंगे। भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू ने कहा कि सरकार की नई सोच और डिजिटिलाइज होने से अध्यापको को दौड़ भाग कम करनी पड़ेगी जिससे छात्रों सहित कर्मचारियों को भी सुबिधा मिलेगी।इसके पूर्व मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एव दीपप्रज्वलित कर समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू, अतुल राय,आलोक राय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष सिंह, सुनीता,विनय राय,रविशंकर यादव,आलोक सिंह राठौर,रामनिवास यादव,कन्त किशोर दुबे,अशहद खान,विवेकानंद राय,जयशंकर सिंह,अम्बिका यादव आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment