जन सेवा केंद्र संचालक से बैग छीनने में नाकाम बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले।
जीयनपुर पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में ट्यूबवेल के समीप जन सेवा केंद्र संचालक से बैग छीनने का प्रयास व मोबाइल छीनी भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पड़कर किया पुलिस के हवाले। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को जेल भेज दिया। जैकी कुमार पुत्र हरेंद्र प्रसाद निवासी दिलशादपुर थाना जीयनपुर जो भुवना बाजार में जन सेवा केंद्र का संचालन करने का कार्य करता हैं। शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे जन सेवा केंद्र को बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। पीठ पर पिट्ठू बैग में दुकान से 30 हजार रुपए रखे हुए थे। सिकरौरा गांव में पान्डेय के ट्यूबवेल के पास बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने पीछे से बैग छीनने का प्रयास किया पर बैक नहीं छीन पायें और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीछे से शोर मचाते हुए जन सेवा केंद्र मालिक उन बदमाशों का पीछा करते हुए शोर मचाया। वही पास में संदीप कुमार के दरवाजे पर ग्रामीणों ने तीनों बाइक सवार को पकड़ लिया और जीयनपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को लेकर थाने पहुंचे जहां जैकी कुमार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मुकदमा दर्जकर आदर्श सिंह पुत्र शिवचरन सिंह,सुमित शर्मा पुत्र श्याम नारायन,दीपक यादव पुत्र रमेश यादव निवासी अमुआरी नारायनपुर पर धारा 392/411 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment