वध के लिए ले जा रहे 27 पशु बरामद चालक फरार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।
11 पशुओं में 2 गाय 9 सांड मृत मिले।
मृत पशुओं को पोस्टमार्टम के बाद गड़वाया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारक़पुर तिराहे के पास जीयनपुर पुलिस ने शनिवार को भोर में लगभग चार बजे मुखबिर की सूचना पर एक 12 चक्का ट्रक में 27 पशु ठूस ठूस कर भर कर गो वध के लिए ले जा रहे थे।पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस सक्रिय होकर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने हमराहियों के साथ आजमगढ गोरखपुर एव मुबारकपुर मार्ग पर जाम लगवाकर ट्रक को हिरासत में ले लिया। जिसमे कुल 27 पशु क्रूरता पूर्वक बंधे हुए थे। जिसमे से 11 पशुओं की मौत हो गयी थी। जिसमे 2 गाय और 9 सांड मृत मिले। मौके से ट्रक खड़ी कर चालक और खलासी फरार हो गए। जीयनपुर पुलिस ट्रक समेत पशुओं को कोतवाली लाई। जिसमे से 11 पशुओं की मौत दम घुटने से हो गयी थी। सभी मृत पशुओं का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डाक्टर ओमप्रकाश आनन्द द्वारा किया गया और जेसीबी से गड्ढा खोद कर जमीन में गढ़वा दिया गया। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि आजमगढ़ की तरफ से गोरखपुर की तरफ जा रही पशुओं से लदी ट्रक की सूचना मुखबिर द्वारा मिली जिसको घेरा बंदी कर के मुबारकपुर तिराहे पर पकड़ लिया गया। चालक और खलासी ट्रक खड़ी करके भाग गए। जबकि पुलिस ने यदि ट्रक को घेरेबंदी करके पकड़ा तो चालक और खलासी किन परिस्थितियों में फरार हुए पुलिस बताने में असमर्थ है।
No comments:
Post a Comment