Friday, October 13, 2023

नीलामीदार और बैनामेदार की भूमि पर राजस्व परिषद कोर्ट का अस्थग्न आदेश से बढ़ी परेशानी।

नीलामीदार और बैनामेदार की भूमि पर राजस्व परिषद कोर्ट का अस्थग्न आदेश से बढ़ी परेशानी।

27 सितंबर को 20 थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नीलामीदार को मिला था कब्जा। 

नीलामदारों को कब्जा देने पहुंची प्रशासन ने बैनामेदारो की नही सुनी थी बात।

अस्थग्न आदेश का एसडीएम सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर कराया अनुपालन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर मेहनाजपुर में अजमतगढ़ स्टेट की 14 एकड़ भूमि को जिला प्रशासन ने कर और बैंक का कर्ज अदा न करने पर नीलाम कर दिया था। जिसपर 27 सितम्बर को न्यालय के आदेश पर जिलाधिकारी आजमगढ के निर्देश पर 20 थानों की पुलिस और राजस्व टीम ने 14 एकड़ जमीन पर नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल निवासी रैदोपुर शहर कोतवाली को कब्जा दिला दिया था। हालांकि दर्जनों बैनामेदरो के तरफ से अश्वनी कुमार सिंह द्वारा मना किया गया और यह कहा गया कि राजस्व परिषद और हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पर प्रशासन के लोग एक न सुनी और जमीन पर कब्जा दे दिया। यहां तक मौके पर पहुंचे महिला किसानों की भी प्रशासन ने उस दौरान गुहार को अनसुना कर दिया था। जबकि मुकदमे में जो निर्णय हो उसके बाद कब्जा दिया जाय। नीलामीदार द्वारा कब्जा करने के बाद उस जमीन पर साफ सफाई एव कुछ हल्के फुल्के निर्माण की कार्यवाही की जाने लगी थी। जबकि जमीन के कुछ हिस्सों को बेच भी दिया जा चुका है। पर गुरुवार की देर शाम राजस्व परिषद के डी0 एस0 उपाध्याय की कोर्ट ने अस्थग्न आदेश किसानों के हक में पारित करते हुए कहा कि जबतक मुकदमा चल रहा है। तबतक उस जमीन पर कोई निर्माण आदि न किया जाय। अब राजस्व परिषद के नए निर्णय से निलामी की 14 एकड़ की भूमि पर नया मोड़ आने से किसानों में न्याय की उम्मीद जग गयी है। जबकि बैनामेदारो और नीलामीदार में वर्षो से विवाद चल रहा है जो लड़ाई अब काफी लंबी होने की उम्मीद किसानों में जग गयी है।जबकि उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता एव कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर राजस्व परिषद के आदेशों का अनुपालन कराते हुए दोनों पक्षो को मौके की यथास्थिति बनाये रखने एव किसी प्रकार का वाद विवाद करने से मना कर दिया और मौके पर भीड़ न एकत्र करने को निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment