संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने दुपट्टे से लगाई फांसी मौके पर ही मौत।
कक्षा 9 की छात्रा ने किसी बात को लेकर दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ युवती लेकर पहुंचे परिजन डॉक्टर ने किया मृत घोषित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोकहना गांव में सोमवार के दिन 3:00 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तारा दुबे पुत्री रामशंकर दूबे उम्र 15 साल निवासी सोकहना ने किसी बात को लेकर अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली माता निर्मला देवी द्वारा युवती को आवाज देकर बुलाया गया तो उधर से आवाज ना आने पर अंदर जाकर देखा तो दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही मां के द्वारा शोर मचाने पर घर के लोग आ गए और युवती को लेकर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत के कारण का पता नहीं चल सका है कि किस कारण से युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वही मृतक युवती दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी जो स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ कक्षा 9 की छात्रा थी। नाबालिक युवती की मौत से घर में माता निर्मला देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment