नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा हुआ दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरौका लाटघाट निवासी व्यक्ति ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे घर पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के सौसारे गांव निवासी आनंद राजभर उर्फ नंदा 15 दिनों तक हमारे घर पर काम किया। इस दौरान आनंद राजभर ने 1 अगस्त को सुबह 8:00 बजे मेरी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने आनंद राजभर पुत्र अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment