Tuesday, August 8, 2023

एक ही जमीन को दो लोगों को धोखे से किया बैनामा मुकदमा दर्ज।

एक ही जमीन को दो लोगों को धोखे से किया बैनामा मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही जमीन का दो बार बैनामा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ संतोष कुमार गोंड़ ने मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कराया दर्ज। रौनापार थाना क्षेत्र के दाम महुला के रहने वाले संतोष  कुमार गोंड पुत्र दुखंती ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि राजेश यादव निवासी ग्राम महुला (पिछलापुरा)और राजेश चौधरी निवासी मीरा का पूरा जोकहरा थाना रौनापार ने मुझे बैनामा के लिए एक जमीन दिखाई और बताया कि इसका सारा कागज सही है। बैनामा कराने के लिए एडवांस के रूप में मैंने राजेश को एक लाख रुपये नकद दियें 6 जून 2023 को बैनामा के दिन अनिल कुमार राय पुत्र बब्बन राय को उनके खाते में तीन लाख तैतीस हजार जमा किया। इसके बाद अपनी पत्नी विक्की गोंड के नाम से बैनामा करा लिया। कुछ दिन के बाद जब में तहसील में दाखिल खारिज के लिए गया तो वहां पहले से ही क्रय की गई भूमि पर आपत्ति लगी हुई थी। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि अनिल राय ने अपने संपूर्ण हक हिस्से की इस जमीन को पहले ही प्रभावती पत्नी दूइज यादव निवासी बतसरा महुलिया को बैनामा कर दिया है। संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी कर के फर्जी तरीके से मुझे बैनामा किया गया है। अब में अपना पैसा मांग रहा हूं तो उक्त लोगों द्वारा मुझे जान मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि संतोष की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment