लेखपाल संघ अध्यक्ष सगड़ी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।
पैमाइश के नाम पर दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण आजमगढ़ व वाराणसी की संयुक्त टीम ने खैरघाट के लेखपाल उत्तम सिंह पुत्र स्व0 अंगद सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश के लिए दस हजार की मांग की गई थी। आरोपित लेखपाल के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोप है कि सगड़ी तहसील के सपहा चांद गांव थाना रौनापार के निवासी राजेश मौर्य पुत्र रामदरश मौर्य से उसकी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल उत्तम सिंह ने 10 हजार रुपये की मांग की थी।
अपनी जमीन की पैमाइश के लिए राजेश मौर्य काफी दिनों से तहसील पर लेखपाल के यहां चक्कर लगा रहा था। लेकिन पैमाइश नहीं हो पाई थी।आरोप है कि लेखपाल उत्तम सिंह ने कहा था कि 10,000 देने के बाद ही पैमाइश हो पाएगी। लेखपाल के हीला हवाली से किसान राजेश मौर्य काफी परेशान हो गया था। उसने कुछ दिन पहले इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र के मंडल आजमगढ़ की शाखा से किया था।इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। मंगलवार की सुबह 11:50 बजे आजमगढ़ व वाराणसी की आठ सदस्य टीम सगड़ी तहसील मुख्यालय पहुंची। राजेश मौर्य ने दस हजार रुपये देने के लिए लेखपाल को फोन किया। लेखपाल ने तहसील पर बुलाया। किसान ने जैसे ही दस हजार रुपया लेखपाल को थमाया तो तुरंत टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।एंटी करप्शन टीम में प्रभारी विनोद कुमार यादव वाराणसी,श्याम बाबू निरीक्षक आजमगढ़,शैलेंद्र कुमार एसीओ वाराणसी,नंदलाल शर्मा एसीओ आजमगढ़, ओंकार सिंह यादव आजमगढ़,आशीष शुक्ला एसीओ वाराणसी,अश्विनी कुमार पांडेय वाराणसी,जितेंद्र कुमार एसीओ आजमगढ़ टीम में शामिल रहे। इस कार्यवाही से सगड़ी तहसील के लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment