दारू के नशे में अधेड़ व्यक्ति ने लगाई फांसी मौत।
दारू के नशे में धुत्त व्यक्ति ने आधी रात को लगाई फांसी मौके पर ही मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दारु के नशे में आधी रात को फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर ही मौत हो गई। शिवनरायन पुत्र रामधारी उम्र 40 साल निवासी हरैया कोतवाली जीयनपुर ने आधी रात दारू के नशे में बांस के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गांव वाले जब सुबह शिवनरायन को आवाज देकर बुलाने लगे तो अंदर से आवाज ना आने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो साड़ी के फंदे से लटका हुआ शव मिला जिसकी सूचना मृतक व्यक्ति के पिता को दी गई। घर पहुंचे पिता ने इसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता रामधारी पुत्र बगेदन ने बताया कि हम अपनी लड़की के यहां गये हुये थे और हमारा लड़का शराब पीने का आदि था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी मायके चली गई है। पिता के तहरीर पर पुलिस ने इत्तेफाकिया लिखकर मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही मृतक के पास एक लड़का शिवम उम्र 07 साल और पत्नी रंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment