गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा दो गिरफ्तार,एक फरार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तड़के पकड़ लिया। पुलिस ने ड्राइवर सहित दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक पशु तस्कर फरार हो गया।
जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय और चौकी प्रभारी लाटघाट सौरव कुमार सिंह शनिवार को तड़के लाटघाट में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोहरीघाट की तरफ से गोवंश लादकर एक ट्रक बिहार की तरफ काटने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही लाटघाट पुलिया के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर ट्रक को पकड़ लिया और उसमे बैठे ड्राइवर और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि बरामद ट्रक से नौ गोवंश बरामद किये गए हैं। वहीं तस्करी के धंधे में लिप्त रवि कुमार निवासी खुरासो कोतवाली फूलपुर आजमगढ़ और अजय पत्थरकट निवासी कोटवा अहीरौला आजमगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीसरा तस्कर आसिफ हसनाडीह अहिरौला फरार हो गया। मुकदमा दर्जकर फरार आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment