हेड मुहर्रिर का जीयनपुर कोतवाली में हुआ विदाई समारोह।
हेड मुहर्रिर का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर की गई विदाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात महबूब आलम अंसारी का उत्तर प्रदेश के लखनऊ मुख्यालय यू पी पी सी एल,(पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड) के पद पर स्थानांतरण होने के बाद जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित माला पहनाकर व अंगवस्त्रम भेंटकर की गई विदाई।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर तैनात महबूब आलम अंसारी हेड मुहर्रिर का आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली से यू पी पी सी एल,(पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड) के पद पर स्थानांतरण होने पर।
जीयनपुर कोतवाली पर रविवार की सुबह 10:00 बजे के करीब हेड मुहर्रिर महबूब आलम का भव्य रूप से विदाई की गई।वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एसएसआई मायापति पान्डेय,रामगोपाल त्यागी,रमेश यादव,शंकर यादव व सुखदेव यादव और मनोज कुमार,शहादत अंसारी सहित दर्जनों सिपाहियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम व पुस्तक भेंट किया गया। जीयनपुर कोतवाली पर दो साल चार माह लंबे समय तक सेवा देने व उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उनसे सीख लेने की अन्य सिपाहियों को प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment