संजय यादव मास्टर हत्या कांड के आरोपी की जमीन गैंगेस्टर एक्ट में कुर्क।
168 कड़ी जमीन को कुर्क कर तहसीलदार को सुपुर्द।
डुग्गी पिटवाकर प्रशासन ने कुर्क की जमीन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने समाज विरोधी क्रिया कलापो में संलिप्त होते हुए अवैध रूप से धन अर्जित कर मास्टर संजय यादव की हत्या के आरोपी मेवालाल यादव पुत्र स्व देवनरायन यादव की गैंगेस्टर एक्ट में गाटा संख्या 12 रकबा.068 हेक्टेयर लगभग 168 कड़ी,680.4 वर्ग मीटर है।जिसकी बाजारू मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है। वही देर शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट एव प्रभारी तहसीलदार सगड़ी राजकुमार बैठा और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर डुग्गी पिटवाते हुए जमीन की पैमाइश कराकर गैंगेस्टर के तहत जमीन को कुर्क कर बोर्ड लगा दिया और तहसीलदार सगड़ी को प्रशासक नियुक्त कर दिया। वही मास्टर संजय यादव हत्या कांड के आरोपी मेवालाल यादव पर लगभग 09 मुकदमे दर्ज है। जमीन कुर्क होने से कसड़ा आइमा गांव में काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की कार्रवाई से गांव में हड़कम्प मंचा रहा। वही मेवालाल यादव का गैंग जनपद स्तर पर रजिस्टर्ड है। जिसके गैंग लीडर वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू पुत्र मेवालाल यादव और सदस्य सुनील यादव पुत्र जगदीश यादव,मेवालाल यादव पुत्र देवनरायन यादव,बृजेश यादव पुत्र मेवालाल यादव,चंदन यादव पुत्र मेवालाल यादव जनपद स्तर पर नामित है। इस दौरान एसआई रामगोपाल त्यागी,कसड़ा आइमा हल्का के लेखपाल,कानूगों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment