भानु प्रताप यादव चुने गए जीयनपुर के सभापति।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी साधन सहकारी समिति जीयनपुर के सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भानु प्रताप यादव ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार यादव को चार मतों से पराजित कर विजय हासिल की।साधन सहकारी समिति जीयनपुर का चुनाव पिछली बार स्थगित हो गया था। मंगलवार को चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनावी प्रक्रिया के दौरान भानु प्रताप यादव और राजकुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया कुल 9 मेंबरों ने मतदान में हिस्सा लिया।जिसमें भानु प्रताप यादव को 6 वोट और राजकुमार यादव को दो मत मिला। चुनाव अधिकारी रामाश्रय सिंह ने भानु प्रताप यादव के विजई घोषित किया।
No comments:
Post a Comment