तहसील मुख्यालय पर स्थापित किया गया बाढ़ नियंत्रण कक्ष।
24 घंटे उपलब्ध रहेंगे कर्मचारी, जारी किया गया हेल्प नंबर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारांचल में स्थित सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए तहसील मुख्यालय सगड़ी पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसमें 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए हेल्प नंबर भी जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए बाढ़ क्षेत्र में स्थापित सभी चौकिया को सक्रिय किया गया है। 168 नाविकों को बाढ़ सुरक्षा किट वितरित किए गए हैं। राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी बाढ़ क्षेत्र में लगाई गई है। जर्जर बांधों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। संभावित बाढ़ से निपटने की सारी तैयारियां पूरी की गई है। बुधवार से तहसील में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।जिसमें राजस्व के 2 कर्मचारी शिफ्ट वाइज ड्यूटी देंगे। 9454 417946 और 7318215185 दो नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर बाढ़ से संबंधित कोई भी जानकारी दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment