पुलिस के जवानों ने ली अमृत काल में पांच प्रण की शपथ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर चल रहे हैं।अमृत महोत्सव के क्रम में जीयनपुर कोतवाली में बुधवार को पुलिस के जवानों ने अमृत काल के पांच प्रण की ली शपथ।
कोतवाली परिसर में समारोह पूर्वक जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने अमृत काल की शपथ दिलाया कि में विकसित भारत के निर्माण में अब की अपनी भूमिका निभाऊंगा,गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा,देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा, देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयास करूंगा।देश के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और देश के गौरव के लिए समर्पित रहूंगा। पुलिस के जवानों ने पूरी श्रद्धा के साथ शपथ ली। इस अवसर पर उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह,अरविंद कुमार,शंकर यादव,मायापति पान्डेय, रामगोपाल त्यागी,मनोज कुमार, सूर्यदेव यादव,शहादत अंसारी सहित पुलिस के सभी जवान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment