चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को मंगलवार की देर शाम किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक शंकर यादव सिपाहियों के साथ अंजान शहीद स्थित शहीद पार्क के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे कि इसी बीच एक युवक तेजी से जीयनपुर की तरफ से आजमगढ़ जा रहा था। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह अपनी गाड़ी मोड़ कर पीछे भागने लगा। रोड पर पानी लगने के कारण वह फिसल गया। सिपाहियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम शमशाद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी कोट मोहल्ला बाज बहादुर कोतवाली आजमगढ़ बताया और कहा कि वाहनों को चुराकर वह अपनी रोजी-रोटी चलाता है। इस संबंध में शंकर यादव ने बताया कि बरामद वाहन की जांच की गई तो वह चंदा राजभर पत्नी महेंद्र राजभर निवासी गरथौली हथिनी थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के नाम से पंजीकृत पाई गई। विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवक का चालान कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment