पति ससुर सहित ग्यारह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
स्कार्पियो,जमीन व पांच लाख रुपये मागने का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चुनुगपार की रहने वाली रुखसार ने अपने पति,ससुर और सास सहित 11 लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के चुनुगपार निवासिनी रुखसार पुत्री नेसार अहमद की शादी 21 जुलाई 2021 को चुनूगपार निवासी टीपू सुल्तान पुत्र शमीम अहमद से हुई थी। शादी के समय पिता नेसार ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। कुछ दिन बीतने के बाद ससुराल पक्ष के लोग स्कार्पियो गाड़ी पिता की जमीन और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मेरे मना करने पर पति समेत पूरा परिवार मुझे परेशान करने लगा। प्रतिदिन गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। रुखसार ने कहा कि तंग आकर में अपने मायके चली गयी। फिर भी लोग परेशान करते रहे।इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति टीपू सुल्तान, ससुर शमीम अहमद,सास वरकतुन निशा,जेठ कलाम अहमद,जेठानी मेहनाज खातून,जेठ गुलफाम अहमद,जेठानी गुलना,ननद साहिबा बानो,देवर नदीम,देवर अब्दुल करीम एव नूरजहां दादी समेत कुल 11 लोगो पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment