जरूरत पर परिवार के साथ खड़ी रहेगी पार्टी::भूपेंद्र सिंह चौधरी
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू के 10 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।
पूरा परिवार गमगीन होकर चित्र पर किया पुष्प अर्पण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक सर्वेश सिंह सीपू की दसवीं पुण्यतिथि एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर के परिषर में आयोजित किया गया। जिसमें परिवार के लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित एव पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गमगीन हो गए यहां तक भाई संतोष सिंह टीपू एव पूर्व विधायक बंदना सिंह आदि लोग फफक कर रो पड़े। आज के ही दिन देवारा क्षेत्र का दौड़ा पर जाते समय बदमाशों ने 19 जुलाई 2013 को गोली मार दी थी। जब वह अपने आवास पर ड्राइवर का इन्तजार कर रहे थे। उस दौरान जीयनपुर की जनता उग्र हो गयी थी। और कई गाड़ियों को आग लगा दिया गया था।जिसमे चार अन्य लोग भरत राय,चंद्रभान चौबे,संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता की मौत हो गयी थी। और कई लोग घायल हो गए थे। उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी। जिसमे भाजपा सहित अन्य दलों के लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही 12:00 बजे निर्धारित समय पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित एव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पूर्व एव लोकप्रिय विधायक की हत्या की गई वह बहोत ही निंदनीय है। घर के मुखिया को जाने के बाद परिवार को सम्भालना और उसकी जिम्मेदारियों को निभाना बड़ा कठिन हो जाता है। हम और पार्टी उस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और रहेंगे।हम सब मिलकर उनकी कमी को पूरा तो नही कर सकते पर सुख दुख में शामिल होकर दर्द जरूर बांट सकते है। उनके द्वारा अधूरे कार्यो को हम सब को मिलकर पूरा करने की जिम्मेदारी है। यह घटना मेरे लिए बहुत दुःखद है।
पूर्व विधायक बंदना सिंह ने कहा कि हमारे पति को जिस तरह से सपा की सरकार में दिन दहाड़े गोली मार दी गई। वह दिन आज भी सगड़ी की जनता याद कर रो पड़ती है। हमे न्याय पर भरोसा था। और वह हमारे हिम्मत साहस और योगी जी के कड़े शासन और कोर्ट से मिला। वह अपराधी कितनो का घर उजाड़ दिया। सपा के शासन में किसी की सुनी नही जाती थी। खुला गुंडों का राज था। इस अपराधी को नेस्ता नाबूत करने में मुख्यमंत्री जी का साथ मिला और उन्होंने मेरा भरपूर सहयोग किया। आगे भी यदि हमें सगड़ी की जनता का साथ मिला तो बड़ी से बड़ी लड़ाई ऐसे अपराधी के खिलाफ जीतेंगे। वही सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह,ऋषिकांत राय जिला अध्यक्ष लालगंज,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,पूर्व सांसद नीलम सोनकर,सन्तोष सिंह टीपू,मनीष मिश्रा, अरविंद जायसवाल,देंवेन्द्र सिंह,मंजू सरोज,घनश्याम सिंह पटेल,सचितानन्द सिंह,माला द्विवेदी,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, बब्बन राय,सुब्बान खान आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment