सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत।
मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुंदर सराय बल्लो गांव में बुधवार को सुबह बृजवासी मौर्य उम्र 38 साल पत्नी जयप्रकाश मौर्य की मृत्यु ससुराल में सन्दिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मृतका की सादी लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पाकर पहुंचें जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका के भाई देवकुमार मौर्य ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई है। जबकि मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नही है। नही ही गले पर कोई निशान है। परिजनों एव ग्रामीणों ने कहा कि मृतका का दमा का ईलाज चल रहा था। ससुराल पक्ष का कहना है की दवा इलाज के दौरान बीमारी से मृत्यु हुई है।
शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।मृतका का विवाह लगभग 20 साल पूर्व हुई थी। मृतका को एक पुत्र दो पुत्रियां है जो अजय मौर्य 16 साल,नंदिनी 12 साल,रागिनी 9 साल का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment