रोडवेज बस चालक और परिचालक ने प्राइवेट बस के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगहीडाड़ पुल के पास शनिवार को सुबह 10:00 बजे प्राइवेट और रोडवेज बस की आमने सामने की टक्कर में 41यात्री घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं परिवहन निगम जौनपुर के चालक विनोद कुमार यादव और परिचालक संजय गौंड ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर प्राईवेट बस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रार्थना पत्र में चालक विनोद कुमार और परिचालक संजय गौड़ ने बताया है कि जौनपुर से गोरखपुर रोडवेज बस लेकर जा रहे थे। अंजान शहीद बगहीडाड पुल के पास गोरखपुर की तरफ से आ रही वाहन नंबर यूपी 50 A T 7112 ने तेजी से परिवहन निगम वाहन को टक्कर मार दिया। वाहन में सवार 17 यात्रियों को काफी चोटें आई। वहीं रोडवेज चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा परिचालक को भी चोटें आई। जीयनपुर की पुलिस ने चालक विनोद कुमार और परिचालक संजय गौंड़ की तहरीर के आधार पर प्राइवेट बस और अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
No comments:
Post a Comment