छोटे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की जमीन कराई अपने नाम पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
बड़े भाई ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर छोटे भाई व दोस्तों की मिलीभगत से बिमार पिता की चल अचल संपत्ति लिखवाने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी बड़े भाई ने छोटे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर पिता की बीमारी की हालत में संपत्ति अपने नाम कराने को लेकर बड़े भाई ने दी पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
जानकारी के अनुसार कोठा गांव निवासी यशवंत सिंह पुत्र रामअवध सिंह ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हमारे पिता किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। जिनका इलाज हम समय-समय पर करा रहे थे। इसी बीच पिता की मानसिक स्थिति खराब हो गई। उसी दौरान हमारे छोटे भाई बलवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय राम अवध सिंह पिता का इलाज कराने के बहाने बनारस दिखाने के लिए लेकर गया। वही अपने दोस्त संतोष मिश्रा पुत्र गुलाब मिश्रा निवासी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र व विनोद सिंह पुत्र स्वर्गीय हीराप्रसाद सिंह निवासी अटेसुआ मुर्दहा,शिवपुर वरुणा (कमिश्नरेट वाराणसी) के साथ मिलकर पिता की चल और अचल संपत्ति को अपने नाम करा लिया का प्रार्थना पत्र बड़े भाई ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को दिया। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जीयनपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के क्रम में जीयनपुर पुलिस ने धारा 420/467/468/471/504/120 बी के तहत मुकदमा दर्जकर जीयनपुर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment