बिलरियागंज नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनी मीना पासवान।
सपा प्रत्याशी मीना पासवान ने भाजपा प्रत्याशी को 3242 मतों से किया पराजित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनी मीना पासवान सपा प्रत्याशी मीना पासवान ने निकटतम भाजपा प्रत्याशी संजू देवी को 3242 मतों से किया पराजित।जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर पहली बार नगरपालिका बनी बिलरियागंज की मतगणना को लेकर शुरू से ही सपा प्रत्याशी मीना पासवान ने बढ़त बनाए रखी वही मतगणना के शुरू में त्रिकोणीय संघर्ष हुआ पर मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती रही वैसे वैसे मीना पासवान की बढ़त बढ़ती गई। मीना पासवान ने 12774 मत पाकर अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी संजू देवी को कुल 9502 मत मिले सपा प्रत्याशी मीना पासवान ने 3242 मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर पहली बार बिलरियागंज नगर पालिका की अध्यक्ष बनी। वही जीत की सूचना पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने पहुंचकर मीना पासवान को बधाई दी। मीना पासवान ने कहा कि बिलरियागंज नगर पालिका के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस दौरान दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment