Saturday, May 13, 2023

सपा प्रत्याशी ललिता अजय साहनी बनी अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष।

सपा प्रत्याशी ललिता अजय साहनी बनी अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष।

ललिता साहनी ने नीतू जायसवाल को 990 मतों से किया पराजित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी ललिता अजय साहनी ने किया कब्जा निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू जायसवाल को 990 मतों से किया पराजित मतगणना में शुरू से अंत तक बनाए रखी बढ़त।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह 8:00 से मतगणना को लेकर उत्साह बना रहा वही मतगणना में शुरू में दोपहर तक त्रिकोणी संघर्ष रहा सपा भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने जमकर लड़ाई लड़ी पर सपा प्रत्याशी ललिता अजय साहनी शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी ललिता साहनी ने 11 वोटों की मतगणना के बाद कुल मत 2967 प्राप्त किया वही निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी नीतू जायसवाल ने 1977 मत प्राप्त किये समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ललिता साहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू जायसवाल को 990 मतों से पराजित किया।वही विजेता बनने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने ललिता साहनी को माल्यार्पण कर बधाई दी। इस दौरान को कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा सगड़ी तहसील के बाहर प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

No comments:

Post a Comment