Sunday, May 7, 2023

नीतू जायसवाल को जिताने के लिए अरविंद जायसवाल ने विकास के नाम पर मांगा वोट।

नीतू जायसवाल को जिताने के लिए अरविंद जायसवाल ने विकास के नाम पर मांगा वोट।

नीतू जायसवाल को नगर की जनता का मिल रहा जबरदस्त सर्मथन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी 11 मई को अंतिम चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण पर चल रही है। पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए भाजपा नेता डोर-टू-डोर जाके समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में अजमतगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार नीतू जायसवाल के पक्ष में वोट मांगने के लिए अरविंद जायसवाल ने रविवार की शाम को नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के साथ भाजपा प्रत्याशी नीतू जायसवाल को जिताने के लिए वोट मांगा। इस दौरान मतदाताओं से अपील किया कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए बीजेपी को जितायें। बीजेपी सबका साथ सबका विकास के सिंद्धांत पर चलते हुए हर गरीब को आवास,  शौचालय,गैस सिलेंडर आदि अनेकों योजनाएं दी। कहा कि भाजपा ही गरीबों की सच्ची हितैसी है। आप सभी लोगों के एकजुटता से ही दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सरकार बनी थीं। नगर पंचायत अजमतगढ़ में बीजेपी जितेगी तो नगर पंचायत का चौमुखी विकास होगा केंद्र व राज्य में मोदी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चल रही है। नगर पंचायत अजमतगढ़ में भी आप लोग इस बार भाजपा की सरकार बना दीजिए। जिससे विकास की गंगा बहेगी। जब अध्यक्ष व सभासद दोनों बीजेपी के चुने जायेंगे तो निश्चय ही आप सभी का हर काम पूरा होगा। वही इस दौरान विष्सू रस्तोगी श्रीकृष्ण चतुर्वेदी,बजरंगी गुप्ता,राधेश्याम कनौजिया,मुन्ना वर्मा,धीरज मिश्रा, राजन बर्मा,बिनोद बर्मा,बहादुर सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment