नगर पंचायत अजमतगढ़ में सपा प्रत्याशी के समर्थन में काजल निषाद ने किया रोड़ शो।
रोड़ शो में सपा प्रत्याशी ललिता साहनी को जिताने की अपील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ से अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी ललिता साहनी पत्नी अजय साहनी के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री व गोरखपुर में मेयर पद की प्रत्याशी काजल निषाद ने किया रोड शो सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम 6:00 बजे सपा प्रत्याशी ललिता साहनी के समर्थन में विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल के साथ भोजपुरी अभिनेत्री व गोरखपुर मेयर पद की प्रत्याशी काजल निषाद ने रोड शो व नुक्कड़ सभा अजमतगढ़ नगर पंचायत में विकास खंड के समीप सपा कार्यालय से शुभारंभ कर अजमतगढ़ ताल सलोना कैनाल से होते हुए गोगा साव भीखी साव अंबेडकर प्रतिमा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रमण कर गौरी शंकर नगर में रोड शो का रात्रि 8:00 बजे समापन हुआ। इस दौरान रोड़ शो में जगह-जगह नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। वही काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए अपील की। इस दौरान रत्नेश यादव,प्रीतम निषाद, राजेश,दुर्गविजय राम,सुरेश साहनी,अनुराग यादव,सुरज यादव,हरिकेश विश्वकर्मा,रामानंद यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment