Wednesday, April 5, 2023

गेहूं की कटाई करते समय फावड़े से किया प्रहार हालत गंभीर।

गेहूं की कटाई करते समय फावड़े से किया प्रहार हालत गंभीर।

परिवार के तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुरकौली गांव में गेहूं की कटाई करते समय फावड़े से प्रहार करने पर युवक व माता की हालत गंभीर तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का दर्ज किया मुकदमा। बुधवार की सुबह राहुल पुत्र मूलचंद व उनकी माता गुलाची देवी निवासी तुरकौली गेहूं के खेत में नौ बजे कटाई कर रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सुनील पुत्र राजू व ममता पत्नी राजू और नेहा पुत्री राजू ने फावड़े से प्रहार कर दिया। जिसमें राहुल व गुलाची देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही शिवबचन यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव निवासी सलारपुर मुबारकपुर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment