Wednesday, April 5, 2023

लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ विदाई समारोह।

लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ विदाई समारोह।

सेवानिवृत्त एनम को समारोह पूर्वक दी गई विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवानिवृत्त को समारोह पूर्वक दी गई विदाई। बुधवार की सुबह 11:00 बजे लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समारोह पूर्वक सेवानिवृत्त एनम आशा राय व पुष्पावती देवी की विदाई की गई। जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने कोविड-19 के दौरान आशा राय के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की वहीं अन्य कर्मचारियों को उनके कर्तव्य से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आशा राय व पुष्पावती देवी को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कृष्ण मौर्य संदीप सिंह बीपीएम उमाशंकर मिश्र सहित दर्जनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। एनम आशा राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर अच्युतानंद राय,नन्हे राय,सिंहासन राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment