जमसर ग्राम प्रधान पद की मतगणना आज।
मतगणना को लेकर प्रधान की दावेदार सविता राय उत्साहित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के जमसर गांव के संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारी पूरी 21 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के तृतीय तल पर कमरा नंबर 50 में होगी मतगणना खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को नामित किया गया बनाए गए 2 टेबल बैरी केटिंग कार्य पूरा।
जानकारी के अनुसार जमसर ग्राम पंचायत में एक वोट के अंतर से हार-जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर अब दोबारा इस गांव की मतगणना कराई जा रही।
जमसर गांव में 19 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2021 को मतगणना हुई थी। मतगणना में जमसर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं और रंजना राज पत्नी मनीराम 583 मत पाकर विजई हुई थी। जीत- हार के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा। सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया पर काउंटिंग न करा कर आनन- फानन में विजेता की घोषणा कर दी गई। इस मामले को लेकर सविता ने तहसीलदार कोर्ट सगड़ी में याचिका दाखिल किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमसर गांव की 21 अप्रैल 2023 को अजमतगढ़ सभागार में पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया है। पंचायत चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में रहे। कुल 3234 मतदाताओं ने से 1847 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के दौरान 92 मत खारिज किए गए और 1755 मत ही मान्य हुआ। जिसमें रंजना राज को 583, सविता राय को 582, कौशल्या को 238, ममता को 224, शैलेश को 67, अनुराधा को 28 और सरिता को 33 मत मिले थे। वहीं दो साल बाद मतगणना के आदेश पर सविता राय पत्नी रामाश्रय राय उत्साहित है। वही आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के तृतीय तल पर कमरा नंबर 50 में मतगणना का कार्य किया जाएगा मतगणना के लिए खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष यादव को नामित किया गया है दो टेबल बनाए गए हैं शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा जिसके लिए युद्ध स्तर पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा किया गया मतगणना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा परिचर्चा तेजी से चल रही है।
No comments:
Post a Comment