युवक युवती को लेकर हुआ फरार दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का युवक पर लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बा के वार्ड नंबर तीन निवासी रामकिरत राजभर पुत्र सहदेव राजभर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि 3 दिन पूर्व शाम को उसकी पुत्री को कस्बा निवासी विजय कुमार पुत्र शिवनारायन बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। वहीं उसके परिजन मोबाइल पर मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने युवक पर धारा 363/366/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment