धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव बंटा परीक्षा फल।
आजाद संस्कार वाटिका विद्यालय पारनकुंडा में मनाया गया वार्षिकोत्सव।
कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारन कुंडा में स्थित आजाद संस्कार वाटिका विद्यालय पर धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव बच्चों का बंटा परीक्षा फल उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को आजाद संस्कार वाटिका विद्यालय पारनकुंडा पर समारोह पूर्वक धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर डॉक्टर मनीष त्रिपाठी,राजेंद्र यादव, संतोष सिंह टिप्पू वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत की एकांकी नाटक व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मनोज शाही ने विद्यालय की टॉपर अंजलि, महक,शिप्रा सिंह को उत्कृष्ट अंक पाने के लिए सम्मानित किया। वही कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व परीक्षा फल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र परीक्षा फल पाकर चहक उठे विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य रूप से विद्यालय के छात्र छात्रा अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment