उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने शांति तरीके से त्यौहार मनाने की की अपील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी सगड़ी की अध्यक्षता में ईद-उल फितर रमजान माह को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि रमजान माह में किसी पार्टी द्वारा रोजा इफ्तार की पार्टी अपने खर्चे से नहीं दी जाएगी क्योंकि धारा 144 लागू है न कोई प्रत्याशी रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होगा। वही शांतिप्रिय तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या हो हमें अवगत कराएं जिसका समय रहते निदान किया जाएगा। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि रमजान माह का त्यौहार रहमतों का त्यौहार होता है जिसको शांति तरीके से मनाना चाहिए। अलविदा जुम्मे के दिन मस्जिदों में नमाज के दौरान कोई भी मुस्लिम भाई जाति विशेष पर कमेंट नहीं करेगा शांति तरीके से जुमे की नमाज अदा करने के बाद शांति तरीके से अपने-अपने त्यौहार मनाए साफ सफाई की कोई भी समस्या हो तो जीयनपुर कोतवाल को बताएं जिसका निदान कोतवाल द्वारा नगर पंचायत से बात कर साफ सफाई कराने का व्यवस्था करायेगें। सूअर पालकों को हिदायत दी गई है कि त्यौहार के दिन अपने अपने पशुओं को अपने बाड़े में बांध कर रखें। जिससे त्यौहार में खलल पैदा ना हो जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि शांति तरीके से त्योहार मनाए कोई भी समस्या हो हमारे बीट के सिपाहियों व हलके के दरोगा और हमें भी सूचना दें जिसे तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा,सोनू सिंह,जयराम सिंह पटेल,मनोज चौरसिया,अनवार अहमद,फुले अहमद,सोनू सोनकर अरुन सिंह,मो0 शमी लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment