Saturday, March 25, 2023

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जीयनपुर में आयोजित।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जीयनपुर में आयोजित।

उपजिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ।

उत्कर्ष कोचिंग व ऑल इंडिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन के द्वारा आयोजित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में रक्तदान शिविर आयोजित उपजिलाधिकारी सगड़ी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ उत्कर्ष कोचिंग व ऑल इंडिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन के द्वारा आयोजित।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर उत्कर्ष कोचिंग केंद्र पर ऑल इंडिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन के  संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने ब्लड बैंक का फीता काटकर किया शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि शेषनाथ अभियंता अजमतगढ़ ने स्वयं रक्तदान किया इस दौरान उपजिलाधिकारी ने रक्तदाता से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया। संगठन के जिला महामंत्री कामता प्रसाद राजभर एवं जिला अध्यक्ष राम दुलारे राजभर उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर में 27 लोगों के द्वारा 27 यूनिट रक्त दान किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए फल दूध आदि की व्यवस्था की गई थी। राजेंद्र यादव मुख्य चिकित्सालय जनपद आजमगढ़ के ब्लड बैंक की टीम द्वारा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शिविर में सुभाषचंद्र,अमरदेव,पूजा,रविंद्र प्रसाद, सोनू ,प्रेम,आशीष,संत गुप्ता, साहब लाल सरोज,बालकृष्ण, हिमांशु ,सुनील कुमार,बृजेश  कुमार सहित 27लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामायण भारद्वाज,बाल किशुन, बुद्धिराम,कामता प्रसाद, दीनदयाल,प्रमोद सिंह,नगीना राजभर,हसन अली,विजय प्रताप भारद्वाज,प्रेमा,आशीष, अमरदेव सहित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के संचालक और विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment