Saturday, March 25, 2023

कैशपाँर माइक्रो क्रेडिट ने आयोजित की कार्यशाला।

जीयनपुर में वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित।

जीयनपुर कस्बा में वित्तीय सलाह कार्यशाला हुई आयोजित।

कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने आयोजित की कार्यशाला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में वित्तीय जागरूकता के लिए कार्यशाला हुई आयोजित कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने सैकड़ों लोगों को किया लाभान्वित।
जानकारी के अनुसार कैशपार माइक्रो क्रेडिट शाखा जीयनपुर संस्था के द्वारा शनिवार को अजमतगढ़ मार्ग पर सैकड़ों सदस्यों को वित्तीय जागरूकता तथा उनके हितो (ब्याज दर ऋण पर लगने वाले पुरे खर्चो आचार संहिता एवम शिकायत निवारण प्रकिया)को ध्यान में रखते हुए आर बी आई द्वारा जारी नये दिशा निर्देश के बारे मे जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कैशपाँर ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सदस्यों को वितीय सहायता के साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा की जानकारी दी। जिससे आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ साथ परिवार की बीमारी और बच्चे की शिक्षा और जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिल सके। वहीं लोग बैंकिंग सुविधा की जानकारी व वित्तीय जागरूकता से प्रतिदिन ऑनलाइन हो रहे धोखाधड़ी से बचाव कर सकें। जिसमें लगभग 200 लोगों ने जानकारी ली।कैशपार प्रतिवर्ष ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता है कैशपांर के रीजनल आडिट मैनेजर राम कुमार,क्लस्टर हेड सविता सिंह, एरिया रिस्क ऑफिसर अरविंद वर्मा,शाखा प्रबंधक शैलेश यादव, लालबिहारी,रामगरीब व एबीएम पंकज दुबे,गिरधारी वर्मा,अजित वर्मा,पवन यादव,ओमप्रकाश यादव सहित सभी केंद्र प्रधान एवं सदस्यों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment